फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में अब तक इस वजह से नहीं आए थे संजय दत्त, पत्नी मान्यता के सामने किया खुलासा

Thu, 12 Sep 2019 11:14 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma, Manyata Dutt and Sanjay Dutt - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक करीबन सभी सितारे कपिल के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ चुके हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें कपिल के शो में आने के लिए कई बार प्रस्ताव तो भेजा गया लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया। ऐसे ही एक अभिनेता का नाम संजय दत्त है। हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) कपिल के शो में पत्नी मान्यता दत्त के साथ पहुंचे। शो पर पहुंचते ही जब कपिल ने इतनी देर से आने की बात कही तो संजय दत्त ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर कपिल की हंसी छूट गई।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil, Manyata Dutt and Sanjay - फोटो : Sony Liv Video
सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो का एक प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में कपिल संजय दत्त से पूछते हैं कि आने में आपने बड़ी देर लगा दी ऐसा क्यों? इस पर संजय कपिल से कहते हैं- 'जब तुम्हारा शो शुरू हुआ था तो मेरे सितारे उससे मैच नहीं कर रहे थे। तब मैं जेल में सजा काट रहा था। जब मैं बाहर आया तो तुम्हारे शो के पर्दे उतर गए थे। संजय का यह जवाब सुनकर कपिल भी हंसने लगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Prassthanam team at Kapil Show - फोटो : twitter
संजय दत्त के इस वीडियो को साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है। पोस्ट में लिखा गया- 'इस हफ्ते मस्ती होगी एकदम संजू बाबा के स्टाइल में। बता दें कि संजय पत्नी मान्यता के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म 'प्रस्थानम' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। 'प्रस्थानम' संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। 
 

4 of 5
Prassthanam team at Kapil Show - फोटो : twitter
गौरतलब है कि 'प्रस्थानम' साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है जो इसी नाम पर बनी थी। 'प्रस्थानम' की कहानी एक राजनेता की विरासत को लेकर होने वाले संघर्ष की कहानी है जिसमें उसके दो बेटे आपस में भिड़ जाते हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर मान्यता दत्त है और इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो में पल पल दिल के पास की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कपिल शर्मा के शो की बात करें तो लगातार शो टीआरपी के मामले में टॉप 5 में जगह बनाए हुए हैं। पिछले हफ्ते कपिल के शो में धर्मेंद्र, करण देओल, सनी देओल और सहर बाम्बा पहुंचे थे। दअसल, सनी के बेटे करण जल्द ही सिनेमाजगत में 'पल पल दिल के पास' फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते पूरी टीम कपिल के शो में पहुंची थी। इस शो के दौरान धर्मेंद्र ने कई खुलासे भी किए थे। 

यह भी पढ़ें:- कपिल के शो में धर्मेन्द्र ने किया खुलासा, नशे में धुत होकर डायरेक्टर को कई बार किया था फोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें