फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: इस अभिनेता के फैन हैं अमिताभ बच्चन, बहू के साथ किया है दमदार रोल

Thu, 12 Sep 2019 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Randeep Hooda and Amitabh Bachchan - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सिनेमाजगत में एक ऐसा नाम है जिनकी एक झलक पाने को हर कोई बेसब्र रहता है। अभिनय हो या फिर दरियादिली हर चीज में बिग बी ने प्रशंसकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में जब अमिताभ किसी की तारीफ करते हैं तो उस शख्स की खुशी का ठिकाना आप हाल ही में एक पोस्ट से लगा सकते हैं। बिग बी इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान अमिताभ से मिलने मशहूर अभिनेता पहुंचे। इस अभिनेता को देखते ही बिग बी ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर यह अभिनेता खुशी से फूले नहीं समा रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
इस अभिनेता का नाम रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) है। रणदीप हुड्डा हाल ही में अमिताभ बच्चन से मिलने उनके शो 'केबीसी 11' में पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने पोस्ट करके दी। इस पोस्ट के साथ रणदीप ने एक सेल्फी भी साझा की जिसमें बिग बी और रणदीप मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रणदीप ने लिखा- 'हमेशा अमिताभ साहब से मिलना प्रेरणादायी अनुभव रहता है। वह देश में सामूहिक चेतना का बड़ा हिस्सा है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : social media
रणदीप ने आगे लिखा- 'उनका प्रदर्शन, परोपकार, व्यक्तित्व ,काम के प्रति समर्पण और आवाज अद्वितीय है। जब वो कहते हैं मैं आपको काम का फैन हूं तो अब क्या कहे और क्या देखें। धन्यवाद सर।' बता दें कि रणदीप हुड्डा और अमिताभ बच्चन की मुलाकात का यह एपिसोड 13 सितंबर को प्रसारित होगा। रणदीप इस बार 'केबीसी' के 'कर्मवीर स्पेशल' एपिसोड में हॉट सीट पर नजर आएंगे। 

4 of 5
randeep hooda - फोटो : file photo
रणदीप 'हाइवे', 'सरबजीत', 'सुल्तान' जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। खास बात है कि रणदीप 'सरबजीत' फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी नजर आ चुके हैं। रणदीप आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। रणदीप को सिनेमाजगत में 18 साल हो चुके हैं। रणदीप ने डेब्यू 'मॉनसून वेडिंग' फिल्म से किया था। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
रणदीप हुड्डा इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' में जल्द नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी हैं। 'लव आजकल 2' सैफ, दीपिका पादुकोण और डायना की फिल्म की फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल है जो कि 2009 में रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें:- स्क्रिप्ट के लिए शरीर से खिलवाड़ कर चुके हैं ये सेलेब्स, रणदीप को देख तो कांप गई थी स्टारकास्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें