फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल की बेस्ट फ्रेंड बनकर आज तक पछता रही है यह टीवी एक्ट्रेस, ठुकरानी पड़ी बड़ी फिल्में

Fri, 20 Apr 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol
साल 2018 में कई टीवी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'छुर्रियां' से जहां राधिका मदान बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तो वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर-30' मृणाल ठाकुर का लॉन्च पैड बनेगी। इसके अलावा मौनी रॉय (गोल्ड, ब्रह्मास्त्र) और तारा सुतारिया (स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2) भी डेब्यू करने को तैयार हैं। मगर एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ऐसी है जिसे आमिर खान की फिल्म करके आज भी पछतावा हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
Sanaya Irani
टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने काजोल और आमिर खान स्टारर फिल्म 'फना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने काजोल की बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म सुपरहिट रही, मगर उनका रोल इतना छोटा था कि इंडस्ट्री में खास पहचान बन ना सकी।
विज्ञापन

3 of 5
d
हालांकि, फिल्म 'फना' के बाद सनाया को दो-तीन फिल्में ऑफर हुई थीं। वे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी हुईं। मगर सनाया ने उनमें काम करने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हेें जो रोल ऑफर किया गया वे दमदार नहीं थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में मुझे मेरी काबिलियत के हिसाब से तवज्जो नहीं मिली।'

4 of 5
dog car
हालांकि, सनाया ईरानी का कहना है कि काजोल और आमिर खान के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। स्टार वन के शो ‘मिले जब हम तुम’ से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली सनाया ने टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लोकप्रियता हासिल की। वह रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanaya Irani - फोटो : Instagram
इसी महीने सनाया ईरानी की शॉर्ट फिल्म ‘डम डम डमरू’ रिलीज हुई है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन आकाश गोइला ने किया है। इस फिल्म में सनाया के साथ अनिल मांगे भी नजर आ रहे हैं। साल 2016 में उन्होंने टीवी एक्टर मोहित सहगल से शादी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें