फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता मां पर भारी पड़ गया ये मजाक, शो के बीच में लगीं चिल्लानें और फिर जो हुआ वह सोच भी नहीं सकते आप

Fri, 20 Apr 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता कपूर यानि गीता मां के साथ टीवी के रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' सीजन 4 के सेट पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद वह गुस्से से लाल होकर शो को बीच में ही छोड़ चली गईं। दरअसल, सेट पर गीता कपूर को उनके साथ खेला गया एक प्रैंक बिलकुल पसंद नहीं आया। इस वजह से गीता काफी अपसेट हो गईं और गुस्से में वहां से चली गईं। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीआईडी लिटिल मास्टर सीजन 4 के सेट पर गीता कपूर के साथ एक प्रैंक खेला गया जिसमें उनके ऊपर नकली छिपकली फेंक दी गई थी। अचानक अपने ऊपर आई छिपकली को देख गीता बुरी तरह से डर गईं और जब उन्हें पता चला कि छिपकली नकली है तो वह अचानक गुस्से में आ गईं। क्रू को समझ में आया कि प्रैंक अचानक रॉन्ग वे में चला गया। 
विज्ञापन

3 of 4
इसके बाद गीता वहां से तुरंत उठीं और सेट छोड़कर बाहर चली गईं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, गीता मां लिटिल मास्टर सीजन 4 का स्पेशल एपिसोड शूट करने आई थीं। इस दौरान गीता के कुछ दोस्तों ने उनके साथ प्रैंक खेला। रिपोर्ट के मुताबिक एक नकली छिपकली को गीता कपूर की तरफ फेंक दिया गया। इस नकली छिपकली को असली समझ कर गीता डर से चिल्लाने लगीं। 
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि बाद में जब गीता को पता चला कि वह नकली छिपकली है तो वह काफी अपसेट हो गईं। उन्होंने क्रू मेंबर्स को भी कई बातें सुनाईं और गुस्से में सेट छोड़कर चली गईं। आपको बता दें कि प्रोडक्शन द्वारा कई बार मनाने के बावजूद भी गीता वापस सेट पर नहीं आईं। इसके बाद प्रोड्यूसर्स को आखिरी मिनट में शो की स्क्रिप्ट में बदलाव लाने पड़े और आगे का शो उनके बिना ही शूट करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें