फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: शादी के बंधन में बंधे टीवी के ये सितारे, दो अभिनेत्रियों ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा

Fri, 25 Dec 2020 03:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शाहिर शेख, रुचिका कपूर, सना खान, अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 में कोरोना महामारी ने लोगों की योजनाएं बिगाड़ी दीं। कोरोना वायरस को देखते हुए कई सितारों ने अपनी शादी अगले साल के लिए टाल दी हालांकि कई ऐसे भी रहे जिन्होंने परिवार और कुछ चुनिंदा लोगों के बीच शादी की। तो चलिए नजर डालते हैं साल 2020 में टीवी के किन सितारों के घर शहनाई बजी।
विज्ञापन

2 of 9
शाहिर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : instagram/sbfc_shaheerbirdiesfanclub
टीवी अभिनेता शाहिर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ नवंबर में शादी की। कोरोना काल को देखते हुए दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की। जून 2021 में वे पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। शाहिर 2013 में प्रसारित सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार कर हिट हुए थे। जबकि रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म जजमेंटल है क्या के दौरान हुई थी। करीब दो साल तक उन्होंने डेट किया था।
विज्ञापन

3 of 9
नीति टेलर ने रचाई गुपचुप शादी - फोटो : Instagram- @nititaylor
'इश्कबाज' फेम टीवी अभिनेत्री नीति टेलर ने अगस्त के महीने में अपने ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ एक पारिवारिक समारोह में शादी की। परीक्षित आर्मी ऑफिसर हैं। उनकी शादी की रस्में बेहद गुपचुप तरीके से हुई थीं।

4 of 9
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने अक्तूबर में अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान कर दिया। फिर उन्होंने गुपचुप तरीके से 20 नवंबर को गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह किया। उनकी शादी का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर सना और अनस का एक वीडियो सामने आया।
विज्ञापन

5 of 9
समीक्षा सिंह, शैल ओसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ इसी साल तीन जुलाई को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सिंगापुर में गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।
विज्ञापन

6 of 9
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा संग लॉकडाउन के बीच शादी की। 15 अप्रैल 2020 को दोनों की शादी धूमधाम से होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। पूजा ने बताया था कि शादी की तारीख से एक महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब 15 अप्रैल को शादी की रस्में नहीं हो पाईं तो उन्होंने बड़ों का आशीर्वाद लेकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन

7 of 9
प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
'दीया और बाती हम' सीरियल में आरजू राठी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री प्राची तेहलान ने भी लॉकडाउन के दौरान शादी की। सात अगस्त को उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोहा संग सात फेरे लिए। लॉकडाउन में गाइडलाइंस की वजह से शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल थे।

8 of 9
मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
ससुराल सिमर का सीरियल के अभिनेता मनीष रायसिंघन ने नागिन 3 की अभिनेत्री संगीता चौहान से शादी की। 30 जून को दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की। लॉकडाउन की वजह से शादी में केवल 10 लोग ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

9 of 9
आशुतोष कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 2' के विजेता आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच अप्रैल में शादी की। शादी बेहद सादगी से हुई। लॉकडाउन से पहले उनका रिश्ता तय हो गया था। 26 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। ऐसे में आशुतोष ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बजाय इसी दिन शादी के बंधन में बंध गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें