80 के दशक में छोटे पर्दे पर आने वाले टीवी शो रामायण और महाभारत के किरदार की चर्चा आज भी होती है। इन दोनों सीरियल में काम करने वाले एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इन्हीं में से एक एक्टर समीर राजदा हैं। समीर आज यानी 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। समीर उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने रामायण और महाभारत दोनों ही सीरियल में काम किया है। रामायण में उन्होंने शत्रुघ्न का किरदार निभाया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता मूलराज राजदा भी एक एक्टर थे। रामायण सीरियल के जरिए पिता-पुत्र की रियल जोड़ी छोटे पर्दे पर भी देखने को मिली थी। रामायण में राजा जनक का किरदार मूलराज राजदा ने ही निभाया था। वहीं, समीर ने शत्रुघ्न का रोल प्ले किया था।