फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा पर मेहरबान हुए सलमान खान, डूबते करियर को बचाने के लिए करने जा रहे ये बड़ा काम

Tue, 06 Nov 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : twitter
कपिल शर्मा इन दिनों टीवी पर वापसी को लेकर चर्चा में हैं । कपिल इस बार धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं । ये भी खबर है कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ दिसंबर में शादी कर सकते हैं । अब कपिल शर्मा के शो को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है । 
 
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma
कपिल के कॉमेडी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा । अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग भी शुरू कर देंगे । बता दें कि कपिल के अब तक के सारे शो वो खुद ही प्रोड्यूस करते थे । लेकिन 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी चैनल ने किसी और को दी थी ।
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल के शो के लिए फिल्म सिटी के आठवें फ्लोर पर सेट भी बन रहा है । इसी जगह पर कपिल ने पुराने सीजन किए हैं । बता दें कि 12 दिसंबर को कपिल शर्मा जालंधर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर रहे हैं । वहीं 14 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होगी ।

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
अपनी शादी की खबर को कपिल शर्मा ने खुद कंफर्म किया है । उन्होंने बताया, 'शादी 12 दिसंबर को गिन्नी के होम टाउन जालंधर में होगी । हम इस समारोह को सिंपल रखना चाहते थे, लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है इसलिए वे इसे धूमधाम से करना चाहते हैं । मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं । मेरी मां भी यही चाहती हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल की शादी में खाने पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे । शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह के फूड उपलब्ध होंगे। पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन शादी में परोसे जाएंगे। रिसेप्शन अमृतसर में देने की प्लानिंग चल रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें