टीवी कलाकार व कॉमेडियन विश्वजीत सोनी उर्फ जूनियर प्रेम चोपड़ा ने मीटू को बकवास बताते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार का मीटू एक पैंतरा है। जो घटना गुजरे अरसा हो गया है, उसे आज सामने लाना समझ से परे है। इस मुद्दे को उस वक्त क्यों नहीं उछाला गया।
विज्ञापन
2 of 4
vishwajeet soni
- फोटो : amar ujala
रविवार को वे आगरा रोड स्थित समृद्धि टाउनशिप में अमर उजाला से रूबरू थे। सोनी यहां एक कॉमेडी शो करने आए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है। कलाकार जॉनी लीवर ने कॉमेडियन को एक बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराया है। सोनी ने कहा कि मैं उसे बड़ा कॉमेडियन मानूंगा, जो महमूद साहब का रिकॉर्ड तोड़ दे। महमूद साहब अपने जमाने में हीरो से ज्यादा फीस लेते थे। मगर, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
vishwajeet soni
- फोटो : file photo
वहीं विश्वजीत का मानना है कि गॉड फादर होने से काम जल्दी मिल जाता है, लेकिन टिके रहने की गारंटी ज्यादा नहीं होती। अगर टैलेंट है तो काम भले ही देर में मिले, पर फिल्मी दुनिया में जमे रहने की गारंटी है। प्रेम चोपड़ा की नकल करने के सवाल पर कहा कि वे नाराज नहीं होते, बल्कि खुश होकर काम भी दिलवाते हैं।
‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में एक एपिसोड करने आया था, लेकिन दर्शकों के प्यार के चलते तीन साल से इस सीरियल से जुडे़ हैं। 10 साल के बाद प्रेम चोपड़ा की दोबारा नकल करने की एक्टिंग की थी। इससे पूर्व समृद्धि टाउनशिप में सुमित सराफ, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी ने विश्वजीत सोनी को बुके देकर उनका स्वागत किया।