न्यूकमर्स की फिल्मों से लेकर टीवी शोज़ तक लॉन्च करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के सुल्तान सलमान खान, इस बार एक और टीवी शो प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह शो मशहूर डांस रियेलिटी शो नच बलिए है, जिसका 9वां सीजन सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इस बार शो में खास तौर पर एक्स कपल्स को बतौर कंटेस्टेंट्स रखा है। मेकर्स अब तक 5 जोड़ियों को फाइनल कर चुके हैं, जो जल्दी ही इस शो के
प्रोमो शूट करेंगी। इन्हीं 5 कपल्स में से तीन जोड़ियां एक्स कपल्स की हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Prince Narula and Yuvika Chaudhary
- फोटो : instagram
इन 5 जोड़ियों में से तीन जोड़ी एक्स कपल एली गोनी व नताशा स्टेंकोविक, मधुरिमा तुली व विशाल आदित्य सिंह और अनुज सचदेव व उर्वशी ढोलकिया की होंगे। वहीं बाकी दो कपल शादी शुदा जोड़े हैं, जिनमें प्रिंस नरूला व युविका चौधरी और संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : instagram
अभिनेता सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वो शो की ओपनिंग सेरेमनी में कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते भी दिखाई देंगे। ठीक वैसे ही, जैसे वो बिग बॉस के
कंटेस्टेंट्स का अनाउंसमेंट करते हैं। हर कपल के रिलेशनशिप के बारे में सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : twitter
वहीं इस बार शो के जजेस के लिए चैनल ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को अप्रोच किया है, जिनमे कटरीना कैफ, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, रवीना टंडन, टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी शामिल हैं।