फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP रेटिंग में इस नए सीरियल ने सबको दी मात तो कपिल शर्मा को हुआ नुकसान, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 12 Jun 2019 03:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
trp rating - फोटो : social media
हाईएस्ट टीआरपी वाला शो नागिन 3 खत्म क्या हुआ दूसरे शोज को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। नतीजा ये है कि टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते कई नए सीरियल देखने को मिले। खासकर पहले पायदान पर जो सीरियल है उसने सबको सरप्राइज कर दिया। वहीं टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को एक पायदान का नुकसान भी उठाना पड़ा। आगे की स्लाइड में देखिए ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजीशन पर है।
विज्ञापन

2 of 5
yeh rishtey hain pyaar ke - फोटो : social media
कुमकुम भाग्य और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल को पीछे छोड़कर जिस सीरियल को पहले पायदान पर जगह मिली वो है ये रिश्ते हैं प्यार के। शो ने जबरदस्त एंट्री मारी है और सबको हैरान कर दिया है। खास बात ये है कि सीरियल मार्च में ही लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसने दर्शकों के दिल में जगह बना ली।
विज्ञापन

3 of 5
komolika - फोटो : file photo
एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 इस हफ्ते दूसरे नंबर पर रहा। सीरियल में काफी समय से कोमोलिका यानी हिना खान नहीं नजर आ रही हैं लेकिन इससे उसकी टीआरपी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। सीरियल में प्रेरणा और अनुराग ने शो की कहानी संभाले रखी है।

4 of 5
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : social media
दिव्यांका त्रिपाटी का सीरियल ये हैं मोहब्बतें बंद होने जा रहा है। उससे पहले यह शो तीसरे नंबर पर जा पहुंचा है। चौथे नंबर पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा। वहीं कॉमेेडी शो द कपिल शर्मा की बात करें तो इस हफ्ते 6ठे नंबर पर रहा जबकि पिछले हफ्ते ये 5वें नंबर पर था। जिन नए शोज ने टीआरपी लिस्ट में एंट्री की है उनमें ये उन दिनों की बात है और एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the kapil sharma show - फोटो : instagram
टॉप 10 शोज की पूरी लिस्ट
1. ये रिश्ते हैं प्यार के
2. कसौटी जिंदगी की 2
3. ये है मोहब्बतें
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. ये उन दिनों की बात है
6. द कपिल शर्मा शो
7. कुल्फी कुमार बाजेवाला
8. कुमकुम भाग्य
9. राब्ता
10. एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें