फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चर्चित डांस रियलिटी शो में अब एक्स कपल्स को एंट्री, प्रोड्यूसर बनते ही सलमान का बड़ा फैसला

Wed, 12 Jun 2019 06:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
न्यूकमर्स की फिल्मों से लेकर टीवी शोज़ तक लॉन्च करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के सुल्तान सलमान खान, इस बार एक और टीवी शो प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह शो मशहूर डांस रियेलिटी शो नच बलिए है, जिसका 9वां सीजन सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : instagram
सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इस बार शो में खास तौर पर एक्स कपल्स को बतौर कंटेस्टेंट्स रखा है।  मेकर्स अब तक 5 जोड़ियों को फाइनल कर चुके हैं, जो जल्दी ही इस शो के
प्रोमो शूट करेंगी। इन्हीं 5 कपल्स में से तीन जोड़ियां एक्स कपल्स की हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
इन 5 जोड़ियों में से तीन जोड़ी एक्स कपल एली गोनी व नताशा स्टेंकोविक, मधुरिमा तुली व विशाल आदित्य सिंह और अनुज सचदेव व उर्वशी ढोलकिया की होंगे। वहीं बाकी दो कपल शादी शुदा जोड़े हैं, जिनमें प्रिंस नरूला व युविका चौधरी और संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : instagram
अभिनेता सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वो शो की ओपनिंग सेरेमनी में कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते भी दिखाई देंगे। ठीक वैसे ही, जैसे वो बिग बॉस के
कंटेस्टेंट्स का अनाउंसमेंट करते हैं।  हर कपल के रिलेशनशिप के बारे में सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
Disha Patani and Tiger Shroff - फोटो : twitter
वहीं इस बार शो के जजेस के लिए चैनल ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को अप्रोच किया है, जिनमे कटरीना कैफ, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, रवीना टंडन,  टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RAVINA TONDON
हालांकि अभी तक किसी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। सूत्र कहते हैं कि रवीना टंडन ने चैनल को भरोसा दिया है कि वो जज की कमान जरूर संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें