रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' के खत्म होने के बाद सलमान के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है। वह अपने इस चहेते सुपरस्टार को फिर से छोटे पर्दे पर देख पाएंगे। जी हां, सोनी इंटरटेनमेंट चैनल के एक्जिक्विटिव वाइस प्रेसिडेंट दानिश खान ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : Women Exclusive
दानिश खान ने बताया कि जल्द ही सोनी टीवी पर रियलिटी शो 'दस का दम' के तीसरे सीजन की शुरुआत होगी। दानिश से जब यह पूछा गया कि क्या सलमान ही शो को होस्ट करेंगे तो उन्होंने कहा कि क्या कोई और दस का दम होस्ट कर सकता है।
पढ़ें: लंबे समय बाद अपनी शादी पर सलमान का बड़ा बयान, आप भी जानें कब लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
3 of 4
KBC 9
इसके साथ ही दानिश खान ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' ने इस बार रिकॉर्ड बनाया है। करीब तीन करोड़ लोगों ने इसे मोबाइल पर खेला है। माना जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के खराब स्वास्थ्य की वजह से 'केबीसी ' की जगह 'दस का दम' चैनल की प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि सलमान खान पूरे नौ साल के गैप के बाद 'दस का दम' लेकर आने वाले हैं। इससे पहले साल 2008 में शो का दूसरा सीजन आया था। हालांकि, शो की तीसरी कड़ी किस तारीख से शुरू होगी इसकी फिलहाल कोई जानकारी चैनल की तरफ से नहीं दी गई है।
बता दें कि 'दस का दम-2' के बाद सलमान खान कलर्स के साथ जुड़ गए और 'बिग बॉस' होस्ट करने लगे। सलमान के जाने के बाद सोनी ने अपने शो को बंद कर दिया।