फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: बॉलीवुड के 'सुल्तान' फिर बनेंगे सिंगर, घर में गाएंगे 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई'

Sat, 06 Oct 2018 08:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
टीवी टीआरपी में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ सलमान खान का शो बिग बॉस 12 को फिर से टीआरपी  में आगे लाने के लिए शो के मेकर्स और सलमान पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में सलमान रविवार (7 अक्टूबर) वीकेंड का वार शो में गाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस दौरान वह अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' का फेमस गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई; गाते दिखेंगे।..तो आइए जानते हैं क्या-क्या होगा आज शो में..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
आज रात शनिवार (6 अक्टूबर)  के शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते हैं। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
इसके बाद शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं। 

4 of 5
TV Show
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और अनूप-जसलीन को जोड़ी नॉमिनेट हुई है। लेकिन द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते घर से कोई भी बेघर नहीं होगा। लेकिन अनूप के बेघर होने की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें