TV Show
बता दें कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के तीसरे वीकेंड का वार शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं।