फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट से बोलीं शहनाज गिल, 'तेरी वजह से टूटा मेरा दिल'

Wed, 09 Oct 2019 11:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
बिग बॉस 13, 11वें दिन के सफर तक पहुंच गया है। पिछले दस दिन में शो में काफी कुछ देखने को मिला है। ऐसे में कई बार शो को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ चुकी है। शो में फिलहाल क्वीन टास्क को लेकर सब प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच ही शहनाज गिल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 8 अक्टूबर को बिग बॉस 13 के घर में पहली ‘क्वीन’ बनने के लिए टास्क शुरू हुआ। इस टास्क में शेफाली बग्गा सबसे पहले बाहर हो गईं। शेफाली का मटका देवोलीना ने पानी में डालकर गेम से बाहर कर दिया। वहीं इसके बाद दलजीत ने शहनाज का मटका पानी में डालकर बाहर कर दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस टास्क में पारस छाबड़ा ने ही दलजीत को चुना था और दलजीत ने शहनाज को ही क्वीन टास्क से बाहर कर दिया। इसके बाद शहनाज ने पारस से कहा कि तेरी वजह से दूसरी बार मेरा दिल तोड़ा है। वहीं जब शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज को चुना तो शहनाज ने माहिरा शर्मा का मटका तोड़ दिया। वहीं मटका तोड़ते हुए माहिरा ने चिल्लाते हुए कहा कि अगर मेरा दिल टूटेगा तो मैं किसी और भी जुड़ने नहीं दूंगी।

4 of 5
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot
गौरतलब है कि इससे पहले भी जब नॉमिनेशन टास्क में पारस छाबड़ा को माहिरा और दलजीत में से किसी एक को चुनना था, तब भी उन्होंने माहिरा का समर्थन करते हुए शहनाज को नॉमिनेट कर दिया था। इस नॉमिनेश प्रक्रिया के अलावा बात करें तो हाल फिलहाल में ही बिग बॉस में एक और बदलाव भी सामने आया है और वो है बेड शेयरिंग पार्टनर बदलने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : colors tv
शो में पारस छाबड़ा के लिए माहिरा शर्मा और शहनाज गिल में भी लड़ाई हो गई। ऐसे में शहनाज ने माहिरा से कहा कि तेरे को फुटेज चाहिए तो मैं देती हूं। इस पर माहिरा ने कहा कि यहां से बाहर जाकर किसी से भी पूछ लेना कि माहिरा शर्मा कौन है। पता लग जाएगा कि किसको फुटेज चाहिए।

पढ़ें: कियारा का ट्विटर अकाउंट हैक, जैकलीन ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें