फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 का दरवाजा तोड़ सकते हैं 'दया', 'अम्माजी' भी दिखाएंगी तेवर!

Thu, 30 May 2019 04:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दयानंद शेट्टी, सलमान खान और मेघना मलिक - फोटो : social media
बिग बॉस 13 को लेकर खबरें आना शुरू हो गई हैं। ऐसे में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं और कई नाम सामने आते जा रहे हैं। इस सीजन के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे, करण पटेल, विवेक दहिया के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में अब जो नए नाम सामने आए हैं उनमें शामिल हैं सीआईडी फेम दया (दयानंद शेट्टी) और 'न आना इस देश लाडो' की अम्माजी (मेघना मलिक)। वहीं करण वोहरा का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
दयानंद शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चैनल 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया के किरदार से दयानंद शेट्टी को फेम मिला। ऐसे में अगर दया शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस को उनका एक अलग अंदाज देखने को
मिल सकता है। बता दें कि मेकर्स और सेलेब्स की तरफ से अभी किसी ने भी इन नामों को कंफर्म नहीं किया है। यानी यह सिर्फ कयासों और मीडिया रिपोर्ट्स के सूत्रों के मुताबिक सामने आए नाम
हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Meghna Malik
'न आना इस देश लाडो' में अम्माजी के किरदार में जान डालने वालीं मेघना मलिक के शो में एंट्री को लेकर सुर्खियां तेज हैं। ऐसे में शो में अगर उनकी एंट्री होती है तो फैंस को उनका नया रूप देखने को मिल सकता है। 

4 of 6
Karan Vohra
'दया' और 'अम्माजी' के अलावा जो नया नाम शो के लिए सामने आया है वो है करण वोहरा। करण टीवी इंडस्ट्री के जानें माने नाम हैं। उन्हें 'जिंदगी की महक' से पहचान मिली जबकि फिलहाल वो टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss - फोटो : self
जानकारी के मुताबिक बिग बॉस का 13वां सीजन भी पिछले साल की तरह ही जल्दी शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 29 सितंबर से ऑनएयर होगा और 12 जनवरी 2020 को शो का फिनाले होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि इस बार शो का सेट भी लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बनेगा। इसके पीछे जो वजह सामने आ रही है वो यह कि संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह का शूट भी मुंबई में ही होगा ऐसे में सलमान  बार बार अलग जगह के लिए ट्रेवल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें