फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया 'बिग बॉस' का नया प्रोमो Video, इस दिन से होगा ऑन एयर

Mon, 23 Mar 2020 04:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' का फिनाले करीब डेढ़ महीने पहले ही खत्म हुआ है। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो माना जाने वाला बिग बॉस का इंतजार हर फैन को होता है। इस बीच मेकर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है जो कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। दरअसल ये बिग बॉस के अगले सीजन का प्रोमो नहीं है बल्कि सीजन 13 ही फिर से शुरू होने जा रहा है। जिन लोगों ने इस सीजन को नहीं देखा है या फिर कोई एपिसोड नहीं देख पाए हैं वो इसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
प्रोमो के साथ बताया गया है कि 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट है। यह अभी तक का सबसे सफल सीजन रहा है। ऐसे में मेकर्स ने भी इसे भुनाने की पूरी कोशिश कर ली है। एक दूसरी वजह इसे दिखाने की ये भी है कि कोरोना वायरस की वजह से टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में इसके रिपीट टेलीकास्ट का फैसला लिया गया है। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा सहित बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा और रूठना- मनाना जारी है। करीब साढ़े चार महीने तक चले बिग बॉस 13 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' का यह रिपीट टेलीकास्ट 23 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे दिखाया जाएगा। बिग बॉस के फैंस जो इस शो के बंद होने से दुखी थे, उनके लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

इन 10 फिल्मों में दिखा कंगना की कलाकारी का असली करिश्मा, घर बैठे देखने के लिए ये है पूरी ओटीटी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें