फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 की फिनाले डेट आई सामने, सलमान की मौजूदगी पर अब भी बना है सवाल

Wed, 27 Nov 2019 09:02 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan bigg boss
सलमान खान स्टारर टीवी शो बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में बना रहता है। कभी घर के कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस के साथ ही साथ हाथापाई देखने को मिल रही है तो कभी घर के कंटेस्टेंट्स रोमांटिक मिजाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। दर्शकों को इस बार बिग बॉस पसंद रहा है जिसके चलते शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है और अब शो के फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
दरअसल कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबर सामने आई थी कि शो के मेकर्स ने बिग बॉस 13 की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। आमतौर पर ये शो तीन महीने के लिए होता है लेकिन खबरों के मुताबिक शो को पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan bigg boss
एक तरफ जहां बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है तो वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सलमान शो को अलविदा कह देंगे। इसके लिए वजह बताई जा रही है सलमान की आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई'। बताया जा रहा है कि सलमान सहित राधे के बाकी सेलेब्स की डेट फिक्स हैं और विदेश में शूटिंग शेड्यूल भी फिक्स है इसलिए सलमान बढ़ी हुई अवधि के दौरान बिग बॉस में नजर नहीं आएंगे।

4 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
हालांकि अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि सलमान शो को आगे होस्ट करेंगे या नहीं लेकिन अब शो के फिनाले को लेकर खबर सामने आई है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
गौरतलब है कि इस बार शो के कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां असीम रियाज-हिमांशी खुराना  की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है तो वहीं  सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी भी लोगों को दिल जीत रही है। इसके साथ ही सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां लूटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें