फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ 5 दिन में कमाएंगे 300 करोड़ और सलमान को 2 दिन के मिलेंगे 336 करोड़, TRP की होगी जबरदस्त रेस

Tue, 11 Sep 2018 07:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12
सलमान खान का विवादित और पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 जल्द शुरू होने वाला है । 16 सितंबर को कंटेस्टेंट घर के अंदर जाएंगे । इस बार शो में बड़े-बड़े सेलेब्रिटी के आने की खबरें हैं । साथ ही शो का टाइम भी 10.30 बजे से 9 बजे कर दिया गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान
बिग बॉस की टाइमिंग 9 बजे होने से ये शो अमिताभ बच्चन के केबीसी 10 को टक्कर देगा । दोनों शो पसंद करने वाले दर्शकों के सामने ये मुसीबत है कि 9 बजे किस शो को देखा जाए । एक ओर 9 बजे सोनी पर केबीसी आएगा । वहीं कलर्स पर 9 बजे बिग बॉस टेलीकास्ट होगा ।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
अब ये दोनों ही अलग-अलग तेवर वाले रियलिटी शो एक साथ टीआरपी (TRP) की रेस में दौड़ेंगे । इन दोनों शो में अमिताभ बच्चन और सलमान खान की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है । खबर है कि अपने-अपने शो के लिए इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपनी फीस बढ़ा दी है ।

4 of 6
kbc
खबरों की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 को होस्ट करने के लिए बिग बी एक एपिसोड के लगभग 5 करोड़ रुपए ले रहे हैं । इस सीजन में हर हफ्ते 5 एपिसोड आएंगे । ये सिलसिला 12 हफ्ते तक चलेगा और कुल 60 एपिसोड आएंगे ।
विज्ञापन

5 of 6
kbc 9
इस तरह अमिताभ बच्चन को 60 एपिसोड के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए मिलेंगे । वहीं सलमान खान की 'बिग बॉस 12' को लेकर मोटी फीस की खबरें आ रही हैं । सलमान को एक एपिसोड के लगभग 14 करोड़ रुपए तक मिलेंगे । हालांकि इन आंकड़ों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान
बिग बॉस 12 लगभग 100 दिन तक चलेगा । सलमान वीकेंड पर आते हैं यानी हफ्ते में दो दिन । इस तरह सलमान खान 24 एपिसोड करेंगे और इस तरह उन्हें पूरे बिग बॉस के 336 करोड़ रुपए मिलेंगे । ये रकम वाकई काफी ज्यादा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें