सेलिब्रेटी डांस शो 'नच बलिए' का नौंवा सीजन इस बार धमाकेदार होने वाला है चूंकि इस बार शो को मिल गया है सलमान खान का साथ। दरअसल इस बार ये टीवी शो सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार शो के कंसेप्ट में भी थोड़ा बदलाव किया गया है और अब शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। अब इस कंसेप्ट के पीछे की वजह सलमान खान ने रिवील की है। हालांकि शो में कुछ कपल्स भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Salman Khan
- फोटो : twitter
शो के कंसेप्ट पर सलमान खान ने कहा- 'हां इस बार हम शो प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। इसमें अच्छी बात यह है कि इसमें कोई निगेटिविटी नहीं है। आप साथ नहीं हो लेकिन आपको अब साथ में काम करना है।'
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
- फोटो : social media
खैर अब सलमान के इस बयान से यह बात तो साफ हो गई है कि इस बार यह शो धमाल मचा सकता है। जानकारी के मुताबिक शो में सिर्फ वो कपल्स ही नहीं जिनका ब्रेकअप हुआ बल्कि वो कपल्स भी नजर आ सकते हैं जिनका तलाक हो चुका है।
4 of 6
Salman Khan
- फोटो : instagram
ऐसे में सिर्फ डांस नहीं बल्कि ऑडियंस को एक्स कपल्स के बीच की कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। वहीं शो को लेकर काफी कपल्स के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन किसी भी नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन
5 of 6
नच बलिए
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए 9 को 20 जुलाई के आसपास ऑन एयर किया जा सकता है। कयास हैं कि नीरज खेमका और द्रष्टि धामी, रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक शो में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं शो को सुनील ग्रोवर और जेनिफर विंगेट होस्ट कर सकते हैं।
वहीं बात सलमान खान के बॉलीवुड वर्कफ्रंट की करें तो ईद के मौके पर रिलीज हुई भारत 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं दबंग 3 की शूटिंग जारी है, इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ 'इंशाअल्लाह' के लिए भी जल्द शूट शुरू किया जाएगा।