बिग बॉस के सीजन 11 में डांसर सपना चौधरी के तेवर तो घरवालों के सामने पहले ही तल्ख थे, अब तो वह सलमान खान को भी तेवर दिखाने से नहीं चूक रहीं। गलती साबित होने के बावजूद उसके चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर झलका, बल्कि सारे एपिसोड उसने चेहरा तक उठाकर नहीं देखा।
विज्ञापन
2 of 5
Sapna Chaudhary
दरअसल, वीकेंड के वार की शुरुआत में ही जब सलमान ने घरवालों की क्लास शुरू की तो पहला विलेन बने पुनीश। सलमान ने पूछने पर जब पुनीश ने सपना के बारे में बोली सारी बात बताई तो भी सपना उसे मानने को तैयार न हुई। यहां तक सलमान को बोलने लगी कि मुझे उसकी असली वीडियो क्लिप दिखाई जाए।
विज्ञापन
3 of 5
बात यहीं खत्म न हुई और सलमान के सामने ही सपना चौधरी पुनीश पर बिफर पड़ीं और उसे बोलीं कि आप मुझसे बात मत करें। इस दौरान उसने ‘मासी और क्लासी’ वाला बयान, और 12वीं पास वाले कमेंट को लेकर भी पुनीश को लताड़ा। बाद में फिर वह सारे शो में सलमान के सामने चेहरा झुकाकर बैठी रहीं।
4 of 5
सलमान सपना और हिना से कहते हैं कि अगर आप किसी को कुछ बोलो तो सुनने की भी हिम्मत रखें। पुनीश कहते हैं कि सपना जात की बात क्यों करती हैं। सलमान कहते हैं कि आप पढ़े लिखे हैं ऐसी बातें तो न करें घर में। वहीं सपना पलट कर सलमान को जवाब देती हैं कि आपने अनपढ़ लोगों को यहां लाकर गलत कर दिया।
गौरतलब है कि इस सप्ताह सपना चौधरी के घर के बेघर होने की अटकलें चल रही हैं। उसके पीछे भी वजह यही बताई जा रही है कि सपना चौधरी बहुत बदल गईं हैं। वह बात बात पर हर किसी से बिना वजह लड़ पड़ती हैं। बेहद अपशब्द बोलती हैं, यही कारण है कि फैंस के बीच उसकी लोकप्रियता भी अब पहले जैसी नहीं रही।