फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के बाद सलमान ने एक और शो के लिए मांगी मोटी फीस, 78 करोड़ में डील पक्की

Sun, 18 Feb 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
'बिग बॉस 11' के होस्ट सलमान खान हर एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये लेते थे। फिर भी शो के दौरान कई दफा वह रोनी सूरत बनाकर बोलते थे कि उन्हें शो के मेकर्स बहुत कम पैसे देते हैं और काम बहुत ज्यादा करवाते हैं। शायद अब इसकी भरपाई सलमान खान अपने अगले रियलिटी शो से करने वाले हैं। वह अपने नए शो के लिए पूरे 78 करोड़ रुपये लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सलमान खान जल्द क्विज शो 'दस का दम-3' को होस्ट करते दिखेंगे। इसमें कुल 26 एपिसोड होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से सलमान खान और मेकर्स इस शो को लेकर बातचीत कर रहे थे लेकिन पैसों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि, अब बात पक्की हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
'इंडियन प्रीमियर लीग' के खत्म होने के बाद जून में 'दस का दम-3' लॉन्च होगा। हालांकि, चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि शो को सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित किया जाएगा या फिर सोमवार से शुक्रवार तक। इस बार शो में कुछ बदलाव भी किए हैं। 

4 of 5
Salman Khan
पिछली बार की तरह शो के नए सीजन के कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटी नहीं बल्कि आम लोग होंगे। दिलचस्प बात यह है कि शो के चौथे सीजन यानी 'दस का दम-4' की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं जून में 'दस का दम-3' के बाद वह बिग बॉस 12 को लेकर भी व्यस्त हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक इस शो को अक्टूबर-नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें