फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12 के प्रोमो से लेकर कपिल शर्मा की वापसी तक, TV की इन 5 खबरों ने हफ्तेभर मचाया तहलका

Tue, 14 Aug 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
Bigg Boss 12  का पहला प्रोमो रिलीज
'बिग बॉस' सीजन 12 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है और 'बिग बॉस' सीजन 12 का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस बार का प्रोमो बीते सभी सीजन से अलग है जिसे देखकर आप इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बिग बॉस' सीजन 12 सबसे अलग होगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma
2 महीने बाद TV पर धमाल मचाने आ रहे हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से सनसनी मचाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए कपिल ने खास ट्रेनिंग लेना भी शुरु कर दिया है और वह ठीक 2 महीने बाद टीवी शो में वापसी करेंगे।

 

4 of 6
Prabdeep Singh
अक्षय कुमार ने डांस दीवाने के कंटेस्टेंट को दिए 5 लाख रुपए
अपनी दरियादिली के लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' को प्रमोट करने पहुंचे। अक्षय कुमार के साथ 'डांस दीवाने' के सेट पर मौनी रॉय भी आई थीं। शो के कंटेस्टेंट प्रभदीप बोल और सुन नहीं सकते। प्रभदीप ने आंखों पर पट्टी जबरदस्त डांस किया और सबको हैरान कर दिया। प्रभदीप के डांस ने अक्षय कुमार को सरप्राइज कर दिया। इसके बाद अक्षय स्टेज पर गए और प्रभदीप को गले लगाकर गोल्ड मेडल पहनाया और 5 लाख रुपए का इनाम भी दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
हिना खान
सलमान के शो में हिना खान ने जाने से किया इंकार 
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 की फर्स्ट रनर-अप रहीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने एक बार फिर चौंकाने वाला काम किया है। दरअसल, एक वीडियो में अपने फैन्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें रियलिटी शो '10 का दम' में आने के लिए शो के मेकर्स ने आमंत्रण भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। कहा जा रहा है भसूड़ी के गाने के प्रमोशन की वजह से वह '10 का दम' शो में नहीं गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rupali ganguly
रूपाली गांगुली के बाद सुशील जांगिड़ा पर हुआ हमला
पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पर दिन-दहाड़े हमला हुआ था । कुछ बाइकर्स ने आकर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए थे। उस समय रूपाली कार से अपने बेटे को छोड़ने स्कूल जा रही थीं । अब रूपाली के बाद एक और एक्ट्रेस पर हमला होने की खबर है।एक्ट्रेस और होस्ट सुशील जांगिड़ा ने आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को एक बाइक सवार ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करने लगे । कार चलाते वक्त बाइक सवार पर सड़क का पानी पड़ गया था । इसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें