फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल में इतनी बद गईं एकता कपूर की ये हीरोइन, तस्वीर पोस्ट करते ही हुईं ट्रोल

Tue, 14 Aug 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nausheen Ali Sardar
17 साल पहले एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कुसुम' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार 15 अगस्त को टीवी की दुनिया में दोबारा वापसी करने जा रही हैं। इस सीरियल का नाम 'अलादीन' है। इस दौरान नौशीन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के पोस्ट करते ही नौशीन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Nausheen Ali Sardar
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में नौशीन पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं। ट्रोलर्स नौशीन को उनकी इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स करने लगे हालांकि नौशीन ने कहा कि यह तस्वीर एडिटड है। हाल ही में नौशीन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ट्रोलर्स को अपने अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Nausheen Ali Sardar
नौशीन ने कहा - 'अगर किसी को लगता है कि 15 साल पहले जैसी मैं दिखती थी वैसी ही अब दिखूं, तो ऐसा होना मुनासिब नहीं है। हर कोई बढ़ती उम्र के साथ अलग दिखने लगता है, ऐसे में कोई मुझसे कैसे उम्मीद कर सकता है कि मैं पहले जैसी ही दिखूं। फोटो टेक्नोलॉजी और फिल्टर का इस्तेमाल करके कोई भी फोटो को एडिट करके खूबसूरत लग सकता है।'

4 of 5
Nausheen Ali Sardar
इसके साथ ही नौशीन ने कहा - 'सब लोग अगर फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती? इस वजह से मेरी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही  है। मुझे बहुत बुरा लगा है। मेरी मां इरानी थी जबकि पिता पंजाबी। वजन की वजन से मुझे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। बहुत मुश्किल से शेप में वापस आ पाई। मेरा पिता नहीं है। मां मेरे दिल के काफी करीब हैं। मेरे ऊपर हो रहे इस तरह के कमेंट से वह प्रभावित हो रही हैं। मेरा भतीजा स्कूल में किस तरह से सवालों का जवाब दे।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nausheen Ali Sardar
नौशीन ने कहा - 'चीजें बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं इस वजह से सारी तस्वीरें मैंने डिलीट कर दी है। इसके बाद से अब चीजों में सुधार हुआ है।' आपको बता दें, 'कुसुम' सीरियल साल 2001 में शुरु हुआ था जबकि ऑफ एयर साल 2005 में हुआ। इस सीरियल में नौशीन के साथ अनुज सक्सेना मुख्य किरदार में थे। यह सीरियल एकता कपूर का था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें