फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: शो शुरू होने से 2 दिन पहले मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव, कंटेस्टेंट की किस्मत तय करेंगे आप

Fri, 14 Sep 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan bigg boss
पिछले 12 साल से 'बिग बॉस' लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। हर सीजन को पहले से ज्यादा हिट बनाने के लिए शो के निर्माता कुछ न कुछ बदलाव करते आए हैं। इस बार भी मेकर्स ने 'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ऐसा बदलाव किया है जिसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस बार का सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
इस बार 'बिग बॉस' 16 सितंबर से शुरू होने वाला है। बिग बॉस शुरू होने के ठीक दो दिन पहले शो में मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बारे में जानने के बाद आपकी उत्सुकता इस शो के प्रति और भी बढ़ जाएगी। जानकारी के मुताबिक शो के ग्रैंड प्रीमियर यानी कि 16 सितंबर से ठीक एक दिन पहले 15 तारीख को बिग बॉस ने फैंस को इस शो में हिस्सा लेने का बड़ा मौका दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss season 12
इस बदलाव के अनुसार शो के मेकर्स 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे कलर्स की VOOT ऐप से लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद आप देखेंगे कि 'बिग बॉस' सीजन 12 में आने वाले सभी कंटेस्टेंट एक के बाद एक टास्क परफॉर्म करेंगे। आपको बस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करना है और उसे 'बिग बॉस' के मुख्य घर में भेजना है। इस मौके को बिग बॉस शो के मेकर्स ने 'आउटहाउस ताला खोल' नाम दिया है। 
 

4 of 5
salman khan bigg boss
हर सीजन में फैंस केवल एलिमिनेशन के दिन ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करके बाहर निकलने से बचा सकते थे लेकिन इस बार शो शुरू होने से पहले ही वह अपने फेवरेट के लिए वोट कर सकते हैं। वहीं इस बार शो शुरू होने से एक दिन पहले ही फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बार शो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। बीते कई साल से यह शो रात साढ़े 10 बजे आता था लेकिन इस बार इसकी टाइमिंग 9 बजे रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan bigg boss 12
'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ही कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए है जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का जाना तय है। इसके अलावा भजन गायक अनूप जलोटा, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, स्कारलेट और पम्मी आंटी के नाम चर्चा में है। इस बार भी इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार उन्होंने हर एपिसोड 14 करोड़ चार्ज किए हैं। पिछली बार उनकी फीस 11 करोड़ थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें