फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12ः शो शुरू होने से पहले ही लीक हुईं घर की तस्वीरें, इस बदलाव को देख कंटेस्टेंट झूम उठेंगे

Fri, 14 Sep 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
bigg boss
बिग बॉस 12 को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से चर्चा हो रही है । कुछ दिन पहले शो को लॉन्च किया गया । साथ ही कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं । सलमान खान का ये हिट और विवादित शो 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है । 
विज्ञापन

2 of 11
bigg boss
अब बिग बॉस के घर के अंदर की तस्वीरें भी लीक हो गई हैं । इस बार घर का इंटीरियर पूरी तरह से बदल दिया गया है । तस्वीरों में घर बेहद खूबसूरत लग रहा है । बिग बॉस ने अपने मेहमानों के लिए घर के अंदर खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
bigg boss
बता दें कि हर बार बिग बॉस खत्म होने के बाद घर को तोड़ दिया जाता है। फिर नया सीजन शुरू होने से पहले अलग तरीके से तैयार किया जाता है। इस बार भी घर में बेडरूम, डाइनिंग रूम, स्विमिंग पूल, जिम और गार्डन एरिया बनाया गया है ।
 

 

4 of 11
bigg boss
घर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं । दर्शकों को इस बार पहले से ही बताया गया है कि घर में कई जोड़ियां मेहमान बनकर आएंगी । उनके लिए एक साथ बेड का भी इस्तेमाल किया गया है । साथ ही इस बार घर में झूले भी लगाए गए हैं । 
 

 
विज्ञापन

5 of 11
bigg boss
घर में एक जेल भी है । जहां बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करने वालों को रखा जाएगा । पिछली बार भी बिग बॉस में जेल थी और कई सदस्यों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी । 
विज्ञापन

6 of 11
bigg boss
बिग बॉस का पिछला सीजन सुपरहिट रहा था । बिग बॉस हर साल शो को हिट बनाने के लिए कोई ना कोई बड़े बदलावा करते रहते हैं । इस बार भी एक बदलाव किया है जो काफी मजेदार है ।
विज्ञापन

7 of 11
bigg boss
द खबरी के मुताबिक, 16 सितंबर यानी लॉन्चिंग से ठीक एक दिन पहले 15 तारीख को बिग बॉस ने फैंस को इस शो में हिस्सा लेने का मौका दिया है। फैंस को 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे कलर्स के VOOT ऐप से लॉगइन करना होगा। 

8 of 11
bigg boss
लॉगइन के बाद आप देखेंगे कि 'बिग बॉस' सीजन 12 में आने वाले सभी कंटेस्टेंट एक के बाद एक टास्क परफॉर्म करेंगे।  आपको बस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करना है और उसे 'बिग बॉस' के घर में भेजना है। इस टास्क को बिग बॉस शो ने 'आउटहाउस ताला खोल' नाम दिया है।

9 of 11
bigg boss
हर सीजन में फैंस शो शुरू होने के बाद अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करके बाहर निकलने से बचा सकते थे । लेकिन इस बार शो शुरू होने से पहले ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट करना होगा । इस बार शो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। 

10 of 11
bigg boss
पिछले साल यह शो रात साढ़े 10 बजे टेलीकास्ट किया जा रहा था लेकिन इस बार इसकी टाइमिंग 9 बजे रखी गई है। 'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ही कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए है जिसमें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का जाना तय है।
विज्ञापन

11 of 11
bigg boss robin
इसके अलावा भजन गायक अनूप जलोटा, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, स्कारलेट और पम्मी आंटी के नाम चर्चा में है। इस बार शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने हर एपिसोड के 14 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। पिछली बार उनकी फीस 11 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें