Additi Gupta
'इश्कबाज' की एक और एक्ट्रेस ने की सगाई
'इश्कबाज' सीरियल में इन दिनों न केवल रील बल्कि रियल लाइफ में भी शादी का जश्न शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले इस सीरियल में ओमकारा का किरदार निभाने वाले कुणाल जयसिंह ने सगाई की खबर सोशल मीडिया पर दी थी वहीं अब इसी सीरियल की एक और एक्ट्रेस ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने कबीर चोपड़ा के साथ सगाई कर ली है।