'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया। हर बार यह शो लोनावला में होता है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने इस बार शो का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने पानी के बीच बोट में आते हुए खतरनाक एंट्री ली। इसके बाद सलमान ने स्टेज पर आकर 'मुझसे शादी करोगे' के फेमस गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर जबरदस्त डांस किया।