फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

Sat, 24 Dec 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली प्रियंका जग्गा ने घर में अपनी जगह बनाने के लिए काफी धमाल मचाया। उनकी हरकतों से परेशान होकर बिगबॉस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि अगर अब उन्होंने कोई गाली-गलौज या पर्सनल कमेंट किया तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

2 of 6
लेकिन प्रियंका कहां मानने वाली थीं। 23 दिसंबर को घर से एक ब्रेकिंग न्यूज आई। जिसके चलते सलमान खान ने प्रियंका को जमकर फटकार लगाई और फिर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं घर से निकालने से पहले सलमान ने प्रियंका को विलेन की कुर्सी पर बैठाया।
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

3 of 6
सलमान ने उनसे कहा कि अब तक के एपिसोड में सबसे ज्यादा अग्रेसिव प्रियंका जग्गा आप रही हैं। आप सबसे ज्यादा गालियों का प्रयोग और पर्समल कमेंट करती हैं। इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि वो आगे भी ऐसा करती रहेंगी। सलमान उन्हें समझाते हैं कि उनका ऐसा व्यवहार बिग बॉस के घर में नहीं चलेगा।

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

4 of 6
इसके बाद तो प्रियंका सलमान के सामने चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगती हैं। प्रियंका की बातें सुनकर सलमान को इतना गुस्सा आता है कि उन्होंने बिना किसी से सलाह लिए प्रियंका को घर से बाहर निकाल दियाा। वहीं स्वामी ओम प्रियंका की साइड लेते हुए सलमान पर अपना गुस्सा निकालते हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

5 of 6
स्वामी कहते हैं कि सलमान इतने बड़े हीरो हैं लेकिन अपना कोट उतारकर फेंकते हैं और गुस्से में प्रियंका जग्गा से कहते हैं Please leave my home। सलमान न सिर्फ प्रियंका को घर से निकालते हैं बल्कि ये भी कहते हैं कि अगर प्रियंका कभी इस शो में या फिर कलर्स पर आईं तो वे इस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान ने प्रियंका जग्गा को घर से निकाल दिया बाहर, कहा- दोबारा दिख मत जाना

6 of 6
बता दें कि प्रियंका जग्गा ने लोपामुद्रा से कहा था कि तुम्हारी जैसी टुच्ची लड़कियां ऑडिशन भी क्रैक नहीं कर सकतीं। शायद ऑडिशन में तुम्हारी जैसी लड़कियों को खड़ा भी नहीं करते होंगे। लोपा से प्रियंका यह भी कह चुकी हैं कि वे एक मेकअप की दुकान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें