फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा

Fri, 23 Dec 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपनी कॉमेडी के जरिए करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके कपिल शर्मा दिनोंदिन सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। कॉमेडी के क्षेत्र में झंडे गाढ़ रहे कपिल शर्मा बेशक कमाई के मामले में शाहरुख, सलमान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों से काफी पीछे हों लेकिन लोकप्रियता के मामले में कपिल शर्मा इन सभी से आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा

2 of 5
ये दावा किया है फोर्ब्स मैग्जीन ने। फोर्ब्स ने 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है जिसमें कपिल कमाई के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से काफी पीछे हैं लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो काफी आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में उन्हें सातवां स्थान दिया गया है जबकि कमाई 30.17 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा

3 of 5
सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि कपिल ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा तक को पीछे छोड़ दिया है जो साल भर अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहीं। और तो और उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को भी पीछे छोड़ दिया। लोकप्रियता के मामले में आमिर 10वें पायदान पर हैं।

बता दें कि पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में कपिल का 27 स्थान था लेकिन इस बार उन्होंने काफी ऊंची छलांग लगाई है। वो पांचवी बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा

4 of 5
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर सुर्खियों में आए कपिल ने काफी वक्त तक 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया और फिर 2013 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला जिसके अंतर्गत वो अपना कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने आमिर खान को दी मात, किया ऐसा कारनामा

5 of 5
हालांकि कुछ वक्त बाद चैनल के साथ मतभेद के चलते उनका ये शो बंद हो गया और इसके बाद उन्होंने फिर से टीवी पर वापसी की अपने दूसरे शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए। ना सिर्फ ये शो काफी हिट हो रहा है बल्कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हो गई है। टीवी के अलावा वो फिल्में भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें