फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Report: सलमान ने इसलिए शूट किया था करियर का पहला शर्टलेस सीन, अभिषेक को याद आईं मां

Sat, 27 Nov 2021 02:03 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सा रे गा मा पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘अंतिम-द फाइनल ट्रुथ’ भले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हो लेकिन छोटे परदे के रियलिटी शो में इसका प्रचार अभी जारी रहने वाला है। सलमान खान इस बार दिखे जी टीवी के शो ‘सारेगामापा 2021’ में अपनी इस फिल्म का प्रचार करते। इस दौरान उन्होंने अपने करियर की कुछ खास यादें अपने प्रशंसकों के साथ साझा कीं। बड़े परदे पर बार बार अपनी शर्ट उतारकर सीजीआई वाले सिक्स पैक एब्स दिखा चुक सलमान ने इस बार इस शो के कंटेस्ट्स के कपड़े उतरवाए। ‘सारेगामापा 2021’ के वीकएंड एपिसोड्स में इस बार अभिषेक बच्चन भी अपनी अगली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रचार करते दिखेंगे। उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को इसमें अभिषेक की बॉब बिस्वास के रोल में अदाकारी पसंद भी खूब आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सा रे गा मा पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सारेगामापा 2021’ की शूटिंग के दौरान इस बार वीकएंड के एक एपिसोड में स्निग्धजीत भौमिक और अरविंद नायर ने सलमान खान के सबसे पॉपुलर गानों में शामिल ‘पहला पहला प्यार है‘ और ‘ओ ओ जाने जाना‘ पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस पर फिदा सलमान खान की पुरानी यादें ताजा हो गईं और उन्होंने ‘ओ ओ जाने जाना‘ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे इस गाने को पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया गया था और फिर उन्होंने इसे अपनी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या‘ में रखने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सा रे गा मा पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान ने बताया, ‘‘मेरे पास करीब 6 साल से सीडी में यह गाना था और उस वक्त कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया था। मुझे ये गाना इतना पसंद आया कि मैंने तय किया कि मैं इसे अपनी अगली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या‘ में रखूंगा और मैंने सोहेल से बताया कि हम इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर सकते हैं।” उन्होंने बताया, ‘‘हम मड आइलैंड में इस गाने की शूटिंग कर रहे थे। तब विक्रम फड़नीस हमारे ड्रेस डिजाइनर थे। उस समय मैंने अच्छी खासी मसल्स बना ली थी और उन्होंने मेरे लिए जो शर्ट डिजाइन की थी वो मुझ पर ब्लाउज की तरह फिट हो रही थी। हमने इसे ठीक करने के लिए वापस भेज दिया, लेकिन इसमें बहुत वक्त लग रहा था और तब मैंने सोहेल से पूछा कि कैसा हो यदि हम बिना शर्ट के इस गाने की शूटिंग करें। सोहेल श्योर नहीं था, लेकिन जब हमने इसे मॉनिटर में देखा तो मैंने कहा, चलो इसे करते हैं और इस तरह हमने बिना शर्ट के इस गाने की शूटिंग की।” 

4 of 5
सा रे गा मा पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सारेगामापा 2021’ के एक दूसरे एपिसोड में अभिषेक बच्चन भी इस बार दिखने वाले हैं। शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन को ‘देखा एक ख्वाब‘ और ‘ऐसा लगता है‘ जैसे गानों पर कंटेस्टेंट राजश्री बाग की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। असल में उन्होंने पश्चिम बंगाल की इस सिंगर से ‘बाहों में चले आओ‘ गाने की फरमाइश भी की जो उनकी मां जया बच्चन पर फिल्माया गया था। राजश्री ने भी उनकी बात मानी और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सा रे गा मा पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजश्री का गाना सुनने के बाद अभिषेक ने बताया कि यह यंग कंटेस्टेंट उन्हें लता मंगेशकर की याद दिलाती हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘‘राजश्री, जब भी मुझे यह शो देखने का मौका मिला तो मैंने देखा है कि लोग आपकी तुलना लता दीदी से करते हैं। असल में इसने मुझे यह याद दिला दिया कि किस तरह लोग मेरी तुलना मेरे पिता से करते हैं और मुझसे पूछते हैं कि मुझे इस बारे में कैसा लगता है। उन लोगों को मेरा जवाब यही होता है कि इस फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन जैसा महान एक्टर दूसरा कोई नहीं है और यदि मेरी तुलना उनसे हो रही है तो यकीनन कि मैंने कुछ ना कुछ अच्छा काम किया होगा। इसी तरह आपकी आवाज में लता जी की तरह एक अलग जादू है और इसीलिए लोग आपकी आवाज की तुलना उनसे करते हैं। मुझे लगता है कि आपको इसे हमेशा एक तारीफ के रूप में लेना चाहिए।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें