फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: राखी सांवत से वॉट्सएप पर हुई थी रितेश की मुलाकात, पहला मेसेज देखते ही एक्ट्रेस ने कर दिया था ब्लॉक

Sat, 27 Nov 2021 01:26 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
सुर्खियों से गहरा नाता रखने वाली राखी सावंत बिग बॉस 15 के घर में एंट्री लेने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लंबे समय तक अपने पति को कैमरा की नजरों से छुपा कर रखने वाली राखी इस बार भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस बार तो राखी के साथ उनके पति रितेश भी बिग बॉस के घर आए हैं। फैंस भी बेहद उत्साहित होकर स्क्रीन पर राखी और रितेश की केमिस्ट्री देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए राखी के पति रितेश ने घर में आते ही कई तरह के खुलासे किए हैं जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान हैं। रितेश ने जब सभी को बताया कि उनकी राखी से पहली मुलाकात कैसे हुई थी, तो सब लोग आश्चर्य में पड़ गए कि ऐसा कैसे हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले राखी को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा था। इसपर राखी ने पहले तो उन्हें ब्लॉक कर दिया लेकिन बाद में रिप्लाई आया था जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के क्लोज आने लगे। इसके बाद उन्होंने 2019 में शादी कर ली थी।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी स्क्रीन पर अक्सर ही रितेश के बारे में बातें करती थीं। वो अपने पति की तारीफ भी करती थीं लेकिन कभी उनकी पहचान उजागर नहीं करतीं। ऐसे में कुछ लोगों को तो यह शक होने लगा था कि राखी ने वाकई शादी की भी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से बतौर वीआईपी गेस्ट रितेश की एंट्री होने के बाद राखी की शादी पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर ताला लग गया है। रितेश के साथ ही घर में राखी सावंत, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य ने भी बतौर वीआईपी गेस्ट एंट्री की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें