सा रे गा मा पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान ने बताया, ‘‘मेरे पास करीब 6 साल से सीडी में यह गाना था और उस वक्त कई बड़ी म्यूजिक कंपनियों ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया था। मुझे ये गाना इतना पसंद आया कि मैंने तय किया कि मैं इसे अपनी अगली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या‘ में रखूंगा और मैंने सोहेल से बताया कि हम इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर सकते हैं।” उन्होंने बताया, ‘‘हम मड आइलैंड में इस गाने की शूटिंग कर रहे थे। तब विक्रम फड़नीस हमारे ड्रेस डिजाइनर थे। उस समय मैंने अच्छी खासी मसल्स बना ली थी और उन्होंने मेरे लिए जो शर्ट डिजाइन की थी वो मुझ पर ब्लाउज की तरह फिट हो रही थी। हमने इसे ठीक करने के लिए वापस भेज दिया, लेकिन इसमें बहुत वक्त लग रहा था और तब मैंने सोहेल से पूछा कि कैसा हो यदि हम बिना शर्ट के इस गाने की शूटिंग करें। सोहेल श्योर नहीं था, लेकिन जब हमने इसे मॉनिटर में देखा तो मैंने कहा, चलो इसे करते हैं और इस तरह हमने बिना शर्ट के इस गाने की शूटिंग की।”