फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल में ये 8 एक्ट्रेस कई बार ले चुकीं सात फेरे, असल में नहीं बनीं दुल्हन

Tue, 07 May 2019 11:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Hina Khan, Sakshi, devoleena - फोटो : file photo
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारे सीरियल की लीड एक्ट्रेस ऐसी हैं जो लोगों के परिवार का हिस्सा बन गई हैं। वह सीरियल में संस्कारी बहू, पति, और मां का रोल कई बार निभा चुकी हैं। यहां तक कि सीरियल के ट्रैक के अनुसार एक बार नहीं कई बार सात फेरे तक ले चुकी हैं। इन सीरियल की बहुओं से लोगों का लगाव इस कदर है कि कई बार इमोशनल सीन पर दर्शक भी उनके साथ रो पड़ते हैं। खास बात यह है कि छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू का किरदार निभा चुकीं यह एक्ट्रेस असल जिंदगी में अभी तक दूल्हे का इंतजार कर रही हैं। जानिए ऐसे कौन सी 8 बहुएं हैं जो रियल लाइफ में शादीशुदा नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Hina Khan kasautii zindagii kay - फोटो : file photo
हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इस रोल के लिए हाल ही में हिना खान बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव रोल का 'इंडियन टेली अवॉर्ड' जीत चुकी हैं। हिना खान भी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 9
Shivangi Joshi - फोटो : twitter
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभा रहीं शिवांगी जोशी की उम्र महज 20 साल है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी बेटी, बहू और पत्नी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि शिवांगी असल जिंदगी में शादीशुदा नहीं है। इस सीरियल में शिवांगी और कार्तिक की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

4 of 9
sakshi tanwar - फोटो : file photo
एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' से साक्षी तंवर को टेलीविजन इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इस सीरियल में साक्षी ने पार्वती का रोल निभाया था। इसके अलावा साक्षी ने बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में भी शादीशुदा महिला का रोल निभाया। कुछ महीने पहले ही साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। असल जिंदगी में उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
विज्ञापन

5 of 9
Naagin 3 Surbhi Jyoti - फोटो : twitter
सुरभि ज्योति इस समय टीवी सीरियल 'नागिन 3' में बेला का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वब कुबूल है सीरियल में भी शादीशुदा महिला का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि असल जिदंगी वह अविवाहित हैं।
विज्ञापन

6 of 9
अविका गोर - फोटो : file photo
महज 21 साल की टीवी एक्ट्रेस अविका गौर दो सीरियल में पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। अविका 'बालिका वधू' के अलावा 'ससुराल सिमर का' सीरियल में भी शादीशुदा का रोल निभा चुकी हैं। हालांकि असल जिंदगी में वह कुंवारी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस देवोलीना भी कुंवारी हैं। इस सीरियल में देवोलीना ने गोपी बहू का किरदार निभाया था। देवोलीना की उम्र 28 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।

8 of 9
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : twitter
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभा रही एरिका फर्नांडिस भी शादीशुदा नहीं है। इस सीरियल में वह अपने आप को अनुराग की पत्नी होने का दावा कर रही हैं। हालांकि परिवार वाले उनकी बात पर विश्वास नहीं कर रहे क्योंकि प्रेरणा और अनुराग ने मंदिर में शादी की थी। 
विज्ञापन

9 of 9
sriti jha - फोटो : file photo
सृति झा 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में नजर आ रही हैं। सृति की उम्र 33 साल है। इससे पहले सृति कई सारे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें