फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन संबंधी इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं रश्मि देसाई, इस वजह से नहीं निकलती थीं बाहर

Tue, 07 May 2019 10:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai
'उतरन', 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं रश्मि देसाई कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं। रश्मि पिछले कुछ दिनों से किसी भी शो और फंक्शन, अवार्ड शो में नजर नहीं आती। क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है? नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल रश्मि पिछले कुछ महीनों से स्किन संबंधी समस्या सोरायसिस से जूझ रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Rashmi Desai
इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। रश्मि ने बताया कि वो स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इसकी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया है। यही नहीं, रश्मि को इस बीमारी ने इतना परेशान कर दिया था कि उन्हें दिन में बाहर निकलने की मनाही थी क्योंकि धूप से उनकी समस्या और भी बढ़ सकती थी।
विज्ञापन

3 of 5
Rashmi Desai
रश्मि ने बताया "पिछले कुछ महीनों से मैं हेल्थ इश्यू से जूझ रही हूं। बीते दिसंबर में मुझे सोरायसिस का पता चला। स्किन संबंधी इस बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कभी-कभी यह पूरी तरह ठीक भी नहीं होती है। पिछले चार महीने से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट प्रोग्राम पर थी, इसके चलते मेरा वजन भी बहुत बढ़ गया था।" 

4 of 5
Rashmi Desai
रश्मि ने बताया, "यह समस्या तनाव के कारण बढ़ती है। लेकिन इस बिजनेस में रहते हुए, जहां एक्टर का चेहरा ही सबकुछ है, तनाव से दूर रह पाना संभव नहीं है।" वे कहती हैं कि अब उनका सोरायसिस कंट्रोल में है और वे बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashmi Desai
बता दें रश्मि ने 'उतरन' के को-स्टार नंदिश संधू से शादी की थी, लेकिन उन्होंने बाद में तलाक ले लिया था। रश्मि का कहना था का नंदिश उनके साथ मार-पीट करते थे। हालांकि नंदिश ने इन आरोपों का खंडन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें