फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 की उम्र में कुंवारी मां बनीं आमिर खान की ऑनस्क्रीन पत्नी, लिप लॉक सीन ने रातोंरात मचाया था तहलका

Mon, 22 Oct 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sakshi Tanwar - फोटो : instagram
'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर मां बन गई हैं। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की और हाल ही में 8 महीने की बच्ची को गोद लिया है। बेटी की पहली तस्वीर साक्षी के भाई ने शेयर की है जिसके बाद साक्षी को सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने साक्षी को एक अलग अंदाज में बधाई दी।

 
विज्ञापन

2 of 5
Kahaani Ghar Ghar Kii - फोटो : instagram
साक्षी तंवर का 'कहानी घर-घर की' सीरियल काफी फेमस हुआ था और तब से उनकी पहचान लोग बतौर पार्वती भाभी करने लगे थे। इसके बाद साक्षी ने कई सारे सीरियल किए जिसमें कुटुम्ब, देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं, बड़े अच्छे लगते हैं और कर ले तू भी मोहब्बत वेब सीरीज शामिल है। इसके साथ ही साक्षी ने आमिर खान के साथ 'दंगल' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में साक्षी ने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

3 of 5
Sakshi Tanwar - फोटो : instagram
साक्षी तंवर ने बेटी को दशहरा के दिन गोद लिया था। बेटी के साथ साक्षी की तस्वीर को उनके भाई राजीव सिंह तंवर ने ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया। साक्षी की करीबी दोस्त एकता कपूर भी खुद को रोक नहीं सकीं और टीवी सीरियल स्टाइल में साक्षी को शुभकामना दी। एकता ने इंस्टाग्राम पर साक्षी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'बड़े अच्छे लगते हैं..ये साक्षी, ये प्रिया, ये पार्वती और मॉम। आपको और आपकी प्रिंसेस का सफर खूबसूरत हो।'

 

4 of 5
Sakshi Tanwar - फोटो : instagram
साक्षी तंवर ने बेटी का नाम दित्या रखा है। साक्षी की जिस तस्वीर को उनके भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। साक्षी ने दित्या को गोद में लिया हुआ है और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें, साक्षी तंवर की 45 की हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनका राम कपूर का लिप लॉक वाला सीन काफी फेमस हुआ था। यह टीवी इंडस्ट्री में ऐसा पहला सीरियल था जिसमें इंटीमेट सीन को इस तरह से दिखाया गया हो।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sakshi Tanwar - फोटो : instagram
इस एक सीन से 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल ने टीआरपी अच्छी हासिल की थी। यहां तक कि राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं। इस सीन के बाद राम कपूर और साक्षी तंबर दोबारा कई साल बाद लिप लॉक सीन देते हुए भी नजर आए।  इन दोनों स्टार्स ने लिप लॉक सीन वेब सीरीज में दिया था जिसका नाम 'कर ले तू भी मोहब्बत सीजन 2' था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें