वैलेंटाइन वीक में हर कोई अपने वैलेंटाइन के साथ तस्वीरें शेयर कर रहा है। इसी बीच 'बालिका वधू' एक्टर रुसलान मुमताज ने पत्नी के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Ruslaan Mumtaz
रुसलान आखिरी बार टेलीविजन पर 'बालिका वधू' सीजन 2 में कृष मल्होत्रा का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। हाल ही में वह पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए थाइलैंड पहुंचे। पत्नी के जम्मदिन को उन्होंने काफी रोमांटिक तरीके से मनाया और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन
3 of 4
Ruslaan Mumtaz
इन तस्वीरों में रुसलान पत्नी निराली मेहता के साथ बाथटब में बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गईं। जम्मदिन की बाकी तस्वीरों में रुसलान कहीं पूल के पास केक काटते नजर आ रहे तो कभी निराली उन्हें Kiss करते हुए दिखाई दे रही हैं।
रुसलान ने बॉलीवुड में 'एमपी3- मेरा पहला पहला प्यार' फिल्म से साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं।