फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी पर मोर ने किया हमला, चिल्लाने पर अभिनेत्री हो रहीं ट्रोल

Sun, 11 Apr 2021 06:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
'वीर की अरदास...वीरा' सीरियल में वीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी (Digangana Suryavanshi) को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में उन्हें लाइमलाइट में ला दिया था। इसके बाद 'बिग बॉस सीजन 9' में भी वह काफी सुर्खियों में रहीं। टीवी सीरियल्स के अलावा दिगांगना फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस बार दिगांगना एक वीडियो की वजह से फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। इस वीडियो में मोर ने उनपर हमला कर दिया है और वो जोर से चिल्लाचती नजर आ रही हैैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में दिगांगना एक खूबसूरत मोर के साथ खड़ी होकर तस्वीरें खिंचवा रही होती हैं तभी वह मोर उड़ते हुए उनपर हमला कर देता है। इससे वह बुरी तरह डरकर चिल्लाने लगती हैं। बस फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों की हंसी रुक ही नहीं रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बाद में दिगांगना भी हमले के बाद हंसती नजर आ रही हैं लेकिन उनके इस वीडियो पर अब फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और खूब हंसी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'वाह बेटे वाह मौज कर दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसने 'चिड़िया उड़, मोर उड़' की याद दिला दी।'

4 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'लगता है मोर को खोया हुआ प्यार मिल गया' तो अन्य यूजर ने लिखा, 'हां भाई, आ गया स्वाद।' दिगांगना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है और फैंस के बीच खूब देखी भी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिगांगना सूर्यवंशी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि दिगांगना ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में ही की है। लेकिन उन्हें पहचान वर्ष 2013 में आए टीवी धारावाहिक 'एक वीर की अरदास... वीरा' से मिली। इसके बाद वह अभिनेता गोविंदा के साथ 'फ्राईडे' और 'रंगीला राजा' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आईं। अब वह 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में अर्जुन रामपाल के साथ दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें