फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र इतने करोड़ में सलमान ने शो में बिता दिए 4 घंटे, क्या Bigg Boss से इतनी वेल्यू गिर गई?

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Ram Kapoor
बिग बॉस सीजन 11 के दौरान ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान इस शो के एक एपिसोड के लिए करीब 11 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। हालांकि जब सलमान से मीडिया ने यह बात पूछी तो वह मजाकिया अंदाज में टालते हुए नजर आए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि राम कपूर के शो में 4 घंटे के लिए बॉलीवुड के टाइगर ने करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
salman and Ram Kapoor
सूत्रों के मुताबिक राम कपूर के शो 'कॉमेडी हाई स्कूल' के लिए मेकर्स ने सलमान खान को 4 करोड़ रुपये दिए और उन्होंने पूरे शूट को महज 4 घंटे में पूरा कर दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर ने शो में कुछ घंटों के लिए इतना पैसा चार्ज किया हो इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के Zee Cine Award में 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ चार्ज करने की खबरें भी आई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan
इस शो के लॉन्चिंग एपिसोड को लेकर भी कई तरह की बातें मीडिया में कहीं जा रही थीं। कहा जा रहा था कि पहले रानी मुखर्जी इस शो के पहले एपिसोड में नजर आने वाली थीं लेकिन आखिरी मौके पर रानी ने आने से मना कर दिया। हालांकि चैनल के प्रवक्ता ने इन सब बातों को बेबुनियाद बताया।

4 of 5
SALMAN KHAN
चैनल के प्रवक्ता ने कहा - 'रानी की तबियत खराब होने की वजह से वह इस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। रानी ने हमें इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी जिसके बाद हमने सलमान खान को अप्रोच किया। हमें इस बात की खुशी है कि रानी की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SALMAN KHAN
आपको बता दें, 'कॉमेडी हाई स्कूल' शो में कॉमेडी के साथ-साथ शिक्षा और करंट अफेयर्स की भी बातचीत की जाएगी। यह शो एक क्लासरूम सेटअप के तौर पर होगा। दिलचस्प बात यह है कि इस शो का हर एपिसोड एक अलग ही थीम पर आधारित होगा जो कि 17 फरवरी से ऑनएयर होगा। इस सीरियल में राम कपूर के अलावा गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें