सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान
- फोटो : Instagram
बिग बॉस देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो है जिसे आम जनता से लेकर सेलेब्स काफी पसंद करते हैं। इस शो के अब तक 14 सीजन टेलीकास्ट हो चुके हैं। इनमें बहुत बार ऐसी हस्तियां भी शो का हिस्सा बनीं जिनके कारण दर्शकों को बिग बॉस देखने में ज्यादा आनंद आया। इन हस्तियों के बिना ये शो ही अधूरा माना जाता है। इस लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान , विकास गुप्ता जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। अब रुबीना की जीत पर इन कलाकारों की तरफ से विशेष प्रतिक्रिया सामने आई है।