टेलीविजन हो या बॉलीवुड सितारे हर कोई अपने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। टेलीविजन सितारे भी घंटों-घंटो काम करके अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते हैं। टीवी सितारे सालों-साल सोशल मीडिया पर राज करते हैं। हालांकि वक्त के साथ इन सितारों के अभिनय के साथ-साथ इनके लुक्स में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जो मेकअप के पीछे अपनी उम्र को छुपाने की कोशिश करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो बढ़ती उम्र के साथ और भी खूबसूरत हो गए हैं।
पूरी तरह बदल चुका है इन सितारों का लुक
टेलीविजन की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जिनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने के बाद और सुपरस्टार बनते ही कई ऐसे कलाकार हैं जिनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लुक्स कई सालों के बाद पूरी तरह से बदल चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं।