फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: जया बच्चन ने बिग बी के आउटफिट को लेकर कह दी ऐसी बात, नाराज अभिनेता ने बात करने से किया इनकार

Fri, 03 Dec 2021 04:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट और खास मेहमान शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर काफी मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं। वहीं, दर्शकों को भी बिग बी का ये खास अंदाज बेहद पसंद आता है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। बीते 21 सालों से यह शो दर्शकों का खूब मनोरंजन करते आ रहा है। 

21 साल लंबे अपने इस सफर को तय करते हुए इस शो ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए है। ऐसे में इस खास मौके का जश्न मनाने शो में पहुंचीं अमिताभ बच्चन की बेटी और उनकी नातिन। इस दौरान शो में पहुंचीं श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा ने बिग बी के साथ शो पर ढेर सारी मस्ती की। 

 

विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान शो में एक मजेदार पल भी देखे को मिला। दरअसल, शो में अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन से नाराज हो गए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह तक कह दिया कि वह उनसे कभी बात नहीं करेंगे। दरअसल, हुआ यूं कि जया ने शो के दौरान बिग बी की केबीसी 13 पर उनकी आउटफिट की आलोचना कर दी। जया के इस बर्ताव के बाद अभिनेता ने जया बच्चन से बात ना करने का कहा।

विज्ञापन

3 of 6
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा यूट्यूब पर 1000वें एपिसोड की एक वीडियो क्लिप साझा की गई है। इस क्लिप में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिंन नव्या नवेली नंदा भी नजर आईं। साथ ही जया बच्चन एक वीडियो कॉल के जरिए एपिसोड का हिस्सा बनी नजर आईं। वीडियो में, नव्या नवेली नंदा ने अमिताभ बच्चन से कहा कि, " आप सूट में काफी अच्छे दिख रहे हैं। वरना हमेशा घर पर आपको गाउन में ही देखा है। अपनी नातिन की यह बात सुन अमिताभ  हंस पड़े।

4 of 6
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पर श्वेता ने खुलासा किया कि जब वे सभी घर पर केबीसी 13 देखते हैं, तो जया अमिताभ के आउटफिट पर सबसे ज्यादा कमेंट करती हैं। इसके बाद नव्या ने आगे कहा कि, "आपके कुछ कलर्स उनको अच्छे नहीं लगते। तो वह सीधे बोल देती हैं कि अरे आज इतने अच्छे नहीं लगे।" इसके बाद अमिताभ ने जया से पूछा कि, "जया, नव्या क्या कह रही है कि आपको मुझ पर कई रंग पसंद नहीं हैं?"

 

विज्ञापन

5 of 6
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पर जया ने जवाब दिया कि, "आप को खुद को मैंने कहा हुआ है। एक तो पता नहीं लाल भूरे रंग के होते हैं। और एक कुछ अजीब सा वायलेट कलर का सूट पहने हैं। जब जया इस सूट की बात कर रही थीं, तब उसे पर्दे पर दिखाया गया जिस पर अमिताभ ने एक अजीब सा चेहरा बनाया। इसके बाद अमिताभ जया से पूछते है कि मैं जो वायलेट सूट पहनता हूं वह अच्छा नहीं लगता?" इस पर जया ने कहा कि, "आप पर नहीं अच्छा लगता है।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जया का जवाब सुन अमिताभ ने कहा, "मैं तुमसे बात नहीं करूंगा।" उनकी इस बात पर सभी जोर-जोर से हंस पड़े। वहीं, जया ने कहा, "अच्छी, बात है।" गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन साल  2000 से कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो की मेजबानी कर रहे हैं। शो के 1000 एपिसोड पूरे होने पर अभिनेता अपने 21 सालों का सफर देख भावुक भी हो उठे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें