फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी टीवी की 'छोटी बहू', डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुनीं ये खास जगह

Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rubina Dilaik
टेलीविजन में छोटी बहू का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस रुबीना मलिक ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान किया था। हालांकि शादी जून में कब है इस बात का खुलासा नहीं किया था। रुबीना के इस पोस्ट के बाद से ही लगातार उनके फैंस शादी की तारीख जानने के लिए बेकरार थे हालांकि अब इस राज से पर्दा उठ चुका हैं। रुबीना की शादी इस साल 21 जून को होगी।
विज्ञापन

2 of 5
Rubina Dilaik - फोटो : Instagram
इस बात का खुलासा Bombay Times ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक रुबीना इस साल 21 जून में अभिनव शुक्ला से शादी करेंगी। यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी जिसके लिए शिमला को चुना गया है। लीडिंग डेली से बात करते हुए रुबीना ने शादी से जुड़ी कई अहम बातों की जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Rubina Dilaik
रुबीना ने कहा - 'हम लोगों ने खास वजह से शिमला को शादी के लिए चुना है। यहां पर हम दोनों के करीबी रिश्तेदार रहते हैं। शादी के सभी फंक्शन मुंबई और लुधियाना में होंगे। हम दोनों ही चाहते थे कि शादी मुंबई से बाहर हो।' जब रुबीना से उनके काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 10 दिन से ज्यादा की छुट्टी नहीं ले सकती क्योंकि कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हूं। 

4 of 5
Rubina Dilaik
आपको बता दें, अभिनव और रुबीना पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रुबीना के ब्वॉयफ्रेंड अभिनव फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं। रुबीना इस समय 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' सीरियल में किन्नर का रोल निभा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rubina Dilaik
रुबीना और अभिनव दोनों अलग धर्म के है। ऐसे में जब अभिनव से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा - 'शादी के लिए हमें किसी को मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। हम दोनों ने खुद ही तय कि अब अपने रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन मैं अपनी शादी में घोड़ी नहीं चढ़ूंगा। मैं इस प्रथा के सख्त खिलाफ हूं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें