फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: डांस रिहर्सल करते हुए रुबीना दिलैक हुई चोटिल, सामने आई वीडियो और तस्वीर

Sat, 22 Oct 2022 04:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रुबीना दिलैक - फोटो : insta

अभिनेत्री रुबीना दिलैक इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से खूब वाहवाही बटोरती हैं। वह इसके लिए जमकर मेहनत करती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के फैंस के लिए परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, डांस प्रेक्टिस करने के दौरान रुबीना के कंधे में चोट लग गई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की  जानकारी दी है।

Vidyut Jammwal: अब हॉलीवुड में कमाल दिखाएगी विद्युत जामवाल की 'सनक'! निर्माताओं को विदेश से मिला खास ऑफर

 

विज्ञापन

2 of 4
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके कंधे पर बड़े बैंडेज लगे देखे जा सकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनको प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। रुबीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "कुछ चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती।
 

Mika Singh: टल गई आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की शादी! प्यार और रोमांस से भी किया इनकार?

विज्ञापन

3 of 4
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
झलक दिखला जा में रुबीना दिलैक के पार्टनर और कोरियोग्राफर सनम जौहर है जो उन्हें डांस की प्रेक्टिस करवाते हैं। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खड़ी होती हैं और सनम किसी  डांस स्टेप को बताने के लिए जंप लगाते हैं, लेकिन वह ऊंचाई से जंप नहीं लगा पाते हैं और गलती से रुबीना से टकरा जाते हैं, जिससे एक्ट्रेस जमीन पर गिर गईं।

विज्ञापन

4 of 4
rubina dilaik - फोटो : instagram
रुबीना की ये पोस्ट देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी काफी परेशान दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "न जाने तुम्हारी सेहत को किसकी नजर लग गई...पहले 'खतरों के खिलाड़ी' में और अब 'झलक दिखला जा में' प्लीज ज्यादा स्ट्रेस मत लीजिए, हम आपको इसी कंडीशन में नहीं देख सकते मेरी क्वीन।" इसी तरह से अन्य कई यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।
 

Akshra Singh: पवन सिंह के गाने पर अक्षरा ने बनाई रील, यूजर्स बोले- 'भैया को याद किया जा रहा है?'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें