कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए वीडियो में कपिल अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर की फिल्म अमर अकबर एंथनी में मोहम्मद रफी की आवाज में गाए मशहूर गाने पर्दा है पर्दा गाते दिख रहे हैं। इस दौरान गाना गाते हुए कॉमेडियन वहां मौजूद लोगों से जोरदार ताली बजाने की भी अपील करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दर्शक भी उनके इस गाने को काफी इंजॉय करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- जस्ट। फैंस लगातार इस वीडियो में कमेंट और लाइक कर रहे हैं। गायक राहुल वैद्य ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह वाह। वहीं, अभिनेता हिमांशु सोनी ने लिखा- क्या बात है,क्या बात है।