फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के बाद अब कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरी ये टीवी अभिनेत्री, पीएम केयर्स फंड में दान किए इतने लाख रुपये

Mon, 30 Mar 2020 04:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rubina dilaik - फोटो : social media
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन यानी 15 अप्रैल तक के लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। वहीं इसके साथ ही कुछ पीएम मोदी ने एक राहत कोष की जानकारी भी सोशल मीडिया पर देश को दी, जिसमें दान दी गई राशि का इस्तेमाल देश की किसी भी विपदा से लड़ने के खिलाफ किया जाएगा। जैसे हाल फिलहाल में उस राशि का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ जंग में हो रहा है। इस एलान के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने लाखों- करोड़ों में रुपये दान दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rubina Dilaik
बॉलीवुड सितारों के बीच एक अब टीवी अभिनेत्री अभिनेत्री भी कोरोना वायरस के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। इस टीवी अभिनेत्री का नाम रुबीना दिलाइकहै। दरअसल रुबीना दिलाइक  ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 4 लाख रुपये दान दिए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रुबीना दिलाइक के इस एलान के साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रुबीना दिलाइक के इंस्टाग्राम और ट्विटर पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं और साथ ही साथ उनके इस नेक काम को सराह रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन को रुबीना अपने ही स्टाइल में एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर रुबीना के कई पोस्ट सामने आ चुके हैं।
 

4 of 5
akshay kumar with pm modi - फोटो : social media
वैसे याद दिला दें कि रुबीना से पहले कई बॉलीवुड सितारे भी पीएम राहत कोष में दान दे चुके हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने तो 25 करोड़ रुपये दान में दिए। अक्षय ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद अक्षय कुमार की आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अक्षय कुमार के अलावा वरुण धवन ने भी 55 लाख रुपये का दान दिया है। वरुण ने 30 लाख पीएम राहत कोष जबकि 25 लाख रुपये महाराष्ट्र सरकार को दान में दिए हैं। दान देने वाले सितारों की लिस्ट में गुरु रंधावा, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रैपर- सिंगर बादशाह सहित कई और सितारे शामिल हैं।






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें