फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छोटी बहू' के वेडिंग रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर आई सामने, पिछले 4 साल से इस एक्टर को कर रही हैं डेट

Tue, 19 Jun 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rubina
टीवी की छोटी बहू बनकर लाखों दिलों पर राज करने वाली रुबीना दिलाइक जल्द ही अपना घर बसाने की तैयारी में है। रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला तीन दिन बाद यानि कि 21 जून, 2018 को शिमला की हसीन वादियों में शादी के बंधन में वाले हैं। दोनों की शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। फिलहाल शादी के रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rubina
अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी का कार्ड सामने आया था अब रुबीना और अभिनव के वेडिंग रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। शादी के कार्ड की तरह ही रिसेप्शन कार्ड भी बेहद सुंदर है। मेरीगोल्ड फूलों के डिजाइन वाले इस कार्ड को वूडेन टच दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Rubina Dilaik
बता दें शादी के सात दिन बाद यानि 28 जून को दोनों मुंबई स्थित अपने दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले है। 

4 of 5
Rubina Dilaik
रुबीना के ब्वॉयफ्रेंड अभिनव फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं। टीवी शो 'छोटी बहू' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rubina
पिछले साल रुबीना और अभिनव बाली में छुट्टियां मनाने गए थे। उनकी इस ट्रिप की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'संस्कारी बहू' की इमेज वाली इस एक्ट्रेस ने बिकनी में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें