फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है टीवी शो CID के किरदारों की पर्सनल लाइफ, फोटो में देखें पूरा परिवार

Mon, 18 Jun 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
CID
साल 1998 में शुरू हुए क्राइम फिक्शन शो साआईडी से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है और साथ ही यह घर-घर में पॉपुलर शो भी है। इसके किरदारों को भी लोग अच्छे से पहचानते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ इसके किरदार भी बदलते रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि एसीपी प्रद्यूमन, अभिजीत और दया शो के सबसे फेमस किरदारों में से हैं। लोग सालों से इन्हें देखते आ रहे हैं लेकिन कभी इनके परिवार के बारे में जानने का मौका नहीं मिला। तो आइए जानते हैं इनके परिवार के बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

शिवाजी साटम

2 of 7
shivaji
68 वर्षीय शिवाजी साटम इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। शो में वह एसीपी प्रद्यूमन का किरदार करते हैं। बता दें कि वह पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर की नौकरी करते थे। इस शो के साथ-साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पत्नी आरुणा के साथ दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

दयानंद शेट्टी

3 of 7
Dayanand
शो में दरवाजा तोड़ने से मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी का शो में नाम भी दया ही है। दया दक्षिण राज्य मैसूर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं। दया को फिल्म सिंघम में भी देखा गया था। 

आदित्य श्रीवास्तव

4 of 7
Aditya
शो में रफ एंड टफ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव सत्या, पांच, और गुलाल जैसी फिल्मों के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। आदित्य ने फिल्म बैंडिट क्वीन से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

दिनेश फड्निस

5 of 7
dinesh
इस क्राइम शो में दिनेश केस स्टडी के साथ-साथ कॉमेडी करते भी दिखाई देते हैं। वह एक राइटर भी हैं। वह शो में एक अस्टिस्टेंट इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार करते हैं। उन्हें सरफरोश और मेला जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। 
विज्ञापन

अंशा सैयद

6 of 7
Ansha
शो में सब-इंस्पेक्टर पूर्वी का करिदार निभाने वालीं अंशा सैय्यद सीरियल आहट और लागी तुझसे लगन में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा मूसले

7 of 7
shraddha
श्रद्धा मूसले साल 2007 से शो सीआईडी में काम कर रही हैं। वह शो में डॉक्टर तारिका का किरदार निभाती हैं। साथ ही वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो पोरस में भी महानन्दिनी के रोल में नजर आती हैं। बता दे कि श्रद्धा मॉडल भी रह चुकीं हैं। वह अहमदाबाद की रहने वाली हैं। इन्होने साल 2012 में लखनऊ के व्यापारी दीपक तोमर से शादी रचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें