फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन रोमिल की बात ना मानने पर इस कंटेस्टेंट के कारण घरवालों को मिली बड़ी सजा, प्राइज मनी भी घट गई

Fri, 16 Nov 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस के घर 61 वें दिन बहुत ही हंगामा देखने को मिला। घर में तीन टास्क होने के बाद एक बार फिर नया कैप्टन चुन लिया गया। बता दें कि शिवाशीष और रोमिल के बीच हुई कैप्टेंसी हथियाने की जंग में वकील रोमिल ने बाजी मार ली। इसके बिग बॉस ने रोमिल को यह विशेष अधिकार दिया है कि वह घर से किसी 3 सदस्यों को कालकोठरी की सजा का पात्र माने...

 

विज्ञापन

2 of 4
romil chaudhary - फोटो : bigg boss
बीते एपीसोड में बिग बॉस ने पहले कैप्टेंसी टास्क को रद्द कर दिया था, लेकिन इसके बाद नए टास्क के दौरान शिवाशीष की एक गलती की वजह से रोमिल विजेता बन गए है और इस तरह से उनके सिर पर घर की नई कैप्टेंसी का ताज पहनाया गया। इसी के साथ रोमिल का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल होने लगा जिसमें वह जसलीन पर हाथ उठाते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, इस वीडियो को देखकर रोमिल के फैन्स हैरान हो गए हैं लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बता दें कि द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर असली फूटेज डालकर सच्चाई सामने लाने की कोशिश की है और इसी के साथ खुलासा हो चुका है कि रोमिल के कुछ हेटर्स उनका नाम खराब करने के लिए ऐसा कर रहे है।
विज्ञापन

4 of 4
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, बात करें घर के ताजा माहौल की तो घर के नये कैप्टन रोमिल की बात कोई भी मानने को तौयर नहीं हैं। ऐसे में बिग बॉस ने रोमिल से कालकोठरी के पात्रों को नाम पूछा। ऐसे में रोमिल ने जेल जाने के लिए शिवाशीष का नाम लिया और उन्होंने जेल जाने से साफ मना कर दिया। इससे बिग बॉस ने कैप्टन रोमिल को छोड़ सभी घरवालों को अगले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। घरवालें ना तो टास्क ढंग से कर रहे हैं और ना ही बिग बॉस के नियमों का पालन कर रहे हैं। इसे देखते हुए शो की प्राइज मनी भी आधी कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें