फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: पैसे लेकर शो छोड़ रहे रोमिल चौधरी, फैन्स को पता चला तो सुनाई खरी-खोटी

Fri, 28 Dec 2018 04:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
romil chaudhary - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 का काउंट डाउन पहले ही शुरू हो चुका है और अब बस दो दिन ही बचे हैं फिनाले में। लेकिन शो में लगातार स्टार का आना लगा हुआ है। शो की टीआरपी में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैन्स अपने चहेते कंटेस्टेंट को जितवाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि जीत की दहलीज पर खड़े रोमिल चौधरी पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर शो को छोड़ सकते हैं..जिसपर रोमिल के फैन्स का गुस्सा फूट रहा है...

विज्ञापन

2 of 5
romil chaudhary - फोटो : bigg boss
बता दें कि शो की थीम के मुताबिक हर बार की तरह शो के आखिरी पड़ाव पर सलमान खान सभी फाइनलिस्ट को बड़ा ऑफर पेश करते हैं। इस ऑफर के तहत टॉप 5 फाइनलिस्ट को पैसों से भरा सूटकेस का लालच दिया जाता है। यह एक मौका होता है कि अगर वह शो ना जीते तो यह रकम भी चली जाएगी। ऐसे में जो कंटेस्टेंट इस ऑफर को अपना लेता है उसे पैसे देकर तुरंत शो से बाहर कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
romil chaudhary - फोटो : voot app
बता दें कि द खबरी के मुताबिक, रोमिल चौधरी पैसों से भरा बैग लेकर शो को छोड़ सकते हैं। लेकिन जब यह बात रोमिल के फैन्स को पता चली तो उनका गुस्सा सातवें आसमान को भी क्रॉस कर गया। कई यूजर्स ने रोमिल को खूब खरी -खोटी भी सुनाई है। एक ने कहा कि 'यहां हम पागल हैं जो वोट कर रहे हैं, बाहर आने के बाद दीपिका को सपोर्ट कर लेना।'

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि रोमिल के अलावा दीपिका, दीपक श्रीसंथ और करणवीर टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं जो हर संभंव जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर रोमिल ने यह कदम उठा लिया तो उनके फैन्स खासा नाराज हो जाएंगे। इससे पहले बिग बॉस ने मिडवीक एविक्शन के चलते सुरभि राणा  को बाहर कर घरवालों के होश उड़ा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
romil chaudhary - फोटो : voot app
बता दें कि सुरभि को अचानक शो से बाहर निकाल देने के चलते रोमिल का भी कॉन्फिडेंस गिरता हुआ नजर आ रहा  है। ऐसे में हो सकता है कि रोमिल आखिरी समय में खुद को बाकियों से कमतर मानकर पैसों से भरा बैग लेकर बाहर आ जाए।  यहां देखिए वो ट्वीट जिसमें रोमिल के फैन्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें